March 18, 2026

15 एवं 19 अगस्त को बंद रहेगा पशुवध कार्य

कोरबा 9 अगस्त। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं 19 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत समस्त वधशालाओं को बंद रखा जाएगा तथा किसी भी प्रकार का पशुवध कार्य व मांस आदि की बिक्री नहीं होगी।

निगम द्वारा अपने क्षेत्र के समस्त वधशालाओं व पशुवधकर्ताओं को आदेशित करते हुए कहा गया है कि वे उक्त तिथि को किसी भी प्रकार का पशुवध कार्य न करें तथा मांस बिक्री की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखें, उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाए जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही करने के साथ ही संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word