March 17, 2026

हाथी-मानव द्वंद नियंत्रण के लिए किया उत्कृष्ट कार्य, हुए पुरस्कृत

कोरबा 17 अगस्त। वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज में पदस्थ वनरक्षक ईश्वर दास मानिकपुरी ने हाथी एवं मानव द्वंद के नियंत्रण के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है। फलस्वरूप जिला मुख्यालय में सीएसईबी ग्राउंड में 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशासन द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह पुरस्कार विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त किया।

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत होने पर वनमंडल कटघोरा के अधिकारियों.कर्मचारियों के साथ.साथ पसान रेंज के स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है। वन रक्षक मानिकपुरी के संबंध में यह कहा जाता है कि जब भी हाथी उनके क्षेत्र में पहुंचते हैं तो ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने व हाथियों का लोकेशन मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ हाथियों को खदेड़े के लिए मशाल, टॉर्च लेकर जुट जाते हैं। उनके प्रयास से कई बार फसलों, मकानों व मानव जीवन को हानि होने से बची है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word