February 26, 2026

CORONA BREAKING : प्रदेश में देर रात मिले 123 नए मरीज , आज मिले कुल 427 मरीज , एक्टिव मरीजों की संख्या 3503

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में आज कोरोना के 427 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 172 मरीज रायपुर जिले के ही हैं। वहीं 208 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। प्रदेश में आज 3 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 12625  हो गयी है। इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 3509 है। वहीं अब तक 9017 कोरोना मरीज ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं। जबकि आज 3 मौतों के साथ कुल 99 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

इन जिलों से मिले इतने मरीज

रायपुर से 172 , दुर्ग से 40 ,महासमुंद से 20, राजनांदगांव में 20 , जांजगीर से  18, नारायणपुर में 11, जशपुर से  9, बेमेतरा से 7 ,सरगुजा में 12 , बस्तर से 4 ,दंतेवाड़ा से 4 , कांकेर से 3 , बिलासपुर से 6, कोंडागांव 2 ,कोरिया से 2 , धमतरी से 1,बलौदाबाजार से 1 बीजापुर से 12  ,सुकमा से  4 , गरियाबंद, बलौदाबाजार से 3 रायगढ़ से 61 मरीज मिले हैं।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word