February 25, 2026

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में करेंगे 04 सितंबर को आंदोलन

कोरबा 27 अगस्त। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा दिल्ली में 4 सितंबर को आंदोलन किया गया है। इस आंदोलन में कोरबा जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए अलग-अलग बैठक की जा रही है। जिला ग्रामीण व शहर कांग्रेस की बैठक आज शाम को आयोजित की गई है। जबकि पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के 4 जिला कार्यकर्ताओं की बैठक कल चांपा में आयोजित की गई है।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चुलेश्वर चंद्राकर, कोरबा जिला प्रभारी भविष्य चंद्राकर, राजेश मानिकपुरी, गजानंद साहू, गिरधारी बरेठ, वीरेंद्र राठौर, खगेश बरेठ, विनोद कर्ष सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नारायण कुर्रे ने बताया कि आज शाम होने वाली बैठक में दिल्ली जाने वालों की सूची तैयार की जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के विशाल शुक्ला ने बताया कि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसी तरह युवा कांग्रेस के श्याम नारायण सोनी, सुरेश देवांगन, दीपचंद केशरवानी, जयकिशन, आबिद अख्तर के द्वारा भी कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव मुन्ना खान भी कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए तैयार कर रहे हैं। बांकीमोंगरा क्षेत्र के संजय आजाद व जय विश्वास भी अलग-अलग कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word