February 25, 2026

अस्पताल में इलाज के दौरान पहाड़ी कोरवा युवक की मौत


कोरबा 1 सितंबर। कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक पहाड़ी कोरवा युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कोरबा विकासखंड के चुहिया पंचायत के गांव भटगांव से बीती रात पहाड़ी कोरवा युवक को अस्पताल लाया गया था। जिसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान तबीयत बिगडऩे पर युवक को अस्पताल प्रबंधन ने आईसीयू में शिफ्ट किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी और बुधवार की शाम को उसने दम तोड़ दिया। राष्ट्रपति के दत्तकपुत्र कहे जाने पहाड़ी कोरवा समुदाय के चुईया ग्राम पंचायत के गांव भटगांव निवासी करम सिंह कोरवा को बीती रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस विषय में अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट गोपाल सिंह कंवर ने बताया कि इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट से तबीयत बिगडऩे पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। मरीज की चार-पांच दिन पुरानी फीवर के हिस्ट्री भी है। फेफड़े में बुरी तरह से संक्रमण फैल गया था। हमने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया। मरीज को लाइफ सपोर्ट पर भी रखा। लेकिन संभवत: माइनर हार्ट अटैक की वजह से उसकी जान चली गई है। फिलहाल उसकी बॉडी को मच्र्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। कोरोना रिपोर्ट मिली निगेटिव, अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान हालात को देखते हुए पहाड़ी कोरवा मरीज का तत्काल रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। लेकिन यह नेगेटिव मिला। इसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया गया। इसमें भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। मरीज की मौत वास्तव में कैसे हुई है। यह विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल जिन परिस्थितियों में मरीज की मौत हुई है, उससे हार्ट अटैक की संभावना जताई जा रही है। मृतक की पत्नी भी अस्पताल में भर्ती -पहाड़ी कोरवा मृतक करम सिंह की उम्र लगभग 30 वर्ष है। जिसे बुखार के बाद बीती रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के साथ अस्पताल पहुंची। उसकी पत्नी भी बुखार से ग्रसित है। वर्तमान में वह भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word