March 24, 2026

कोरबा 10 सितंबर। किन्ही कारणों से अपने मूल मकशद में असफल युवती ने विवश होकर आत्महत्या करने की नियत से 3 दिन पूर्व जहर सेवन कर लिया था। जिसे मिशन अस्पताल से रेफर कराकर कोरबा लाया गया था। यहां पर आज सुबह उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उरगा थानांतर्गत ग्राम पंचायत जमनीपाली निवासी शांतिलाल पटेल की 19 वर्षीय पुत्री ने विगत 7 सितंबर को सुबह अपने किसी मकशद में असफल होने के बाद आत्मघाती कदम उठाते हुए घर में रखे कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया। जिसके कारण उसकी हालत बेहद खराब होने लगी। उसके द्वारा लगातार उल्टी करने एवं बदबू आने से परिजन समझ गये कि उसने जहर का सेवन कर लिया है। हालांकि परिजनों द्वारा बार-बार पूछे जाने पर भी युवती कुछ बता नहीं रही थी। लेकिन जब उसकी हालत कुछ ज्यादा ही खराब होने लगी तो उसके बताने पर आनन-फानन में मिशन अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि दो दिन तक उपचार के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो युवती को उसके परिजन मिशन अस्पताल चांपा से रेफर कराकर उसे कोरबा जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया गया। यहां आज सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word