February 26, 2026
हर दिन

*रविवार, आश्विन, कृष्ण  पक्ष, प्रतिपदा, वि. सं. २०७९ तद्नुसार ग्यारह सितम्बर, सन दो हजार बाईस.*

*देश में आज – कमल दुबे*

• प्रोजेक्ट 17ए युद्धपोत – तारागिरी को मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। पश्चिमी नौसेना कमान केएफओसी-इन-सी वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे 
 
• भारत ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिवसीय राजकीय शोक मनाएगा, जिनका 8 सितंबर, 2022 को निधन हो गया था
 
• पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक सप्ताह के जर्मनी के दौरे पर रहेंगे 
 
• राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक रायपुर में होगी शुरू
 
• पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा केरल में करेगी प्रवेश, यात्रा अगले 19 दिनों के लिए राज्य से होकर गुजरेगी
 
• शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) दिल्ली में अपना आठवां राष्ट्रीय अधिवेशन करेगी आयोजित ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता का संदेश दिया जा सके
 
• जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अपनी पहली रैली कश्मीर के बारामूला स्थित डाक बंगले में करेंगे
 
• कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी प्रगति भवन, हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से  करेंगे मुलाकात
 
• भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस 2022) के लिए सुबह 10 बजे घोषित करेगा परिणाम
 
• दुबई में शाम 7:30 बजे एशिया कप 2022 (T20I), के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी भिड़ंत.

देश में आज @ कमल दुबे, सम्पर्क- 094252 20729

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word