February 25, 2026

घर में रखे सोना-चांदी एवं नगदी का चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 12 सितंबर। प्रार्थी सोन कुमार पिता दशरथ सिंह कुसवाहा उम्र 26 साल साकिन पुरानी बस्ती कटघोरा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09 सितंबर 22 के शाम लगभग 5 से 5.30 के मध्य घर के पीछे का दरवाजा का कुंडी तोड़कर किसी अज्ञात चोर ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर कीमती 1,00,000 एक लाख रुपये लगभग एवं नगद रकम 15000 पंद्रह हजार रुपये को चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम किया गया।

कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के द्वारा दिन में चोरी को गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कटघोरा को त्वरित कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चोरी के संबंध आसपास के लोगों से पूछताछ कर ब्ब्ज्ट फूटेज देखा गया जिसमें हुलिया के आधार पर करन राज पटेल को पकड़कर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी के निशानदेही में चोरी किए गए सम्पूर्ण मशरुका बरामद कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अश्वनी राठौर के नेतृत्व में स उ नि जितेंद्र यादव प्रआर संदीप पाण्डेय, सुरेश तंवर आरक्षक पुरंजन साहू, महेन्द्र चंदा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word