February 26, 2026

कटघोरा में मारपीट कर दुष्कर्म का अपराध दर्ज

कोरबा 2 अक्टूबर। जिले के कटघोरा नगर में 5 दिन पहले एक महिला के घर में रात को जबरन घुसे दो लोगों ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता कटघोरा नगर के एक वार्ड की रहने वाली है। पति की दिमागी हालत ठीक नहीं होने पर वह 3 साल से मां के साथ निवासरत है, जो रोजी-मजदूरी करती है। उसने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसके मुताबिक 5 दिन पहले 25 सितंबर की रात को वह घर में अपनी मां के साथ थी। करीब 10 बजे उसके घर के दरवाजे पर कटघोरा निवासी जावेद अली अपने एक साथी के साथ पहुंचा। खटखटाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए, जहाँ जावेद ने धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका साथी भी दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पीड़िता चिल्लाई तो वे दोनों उससे मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर पड़ोस का एक व्यक्ति पहुंचा, तो वे दोनों उन सभी को धमकी देकर वहां से चले गए।

युवती के अनुसार कुछ देर बाद जावेद का साथी उसके घर पर अकेले पहुंचा। वह जावेद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के नाम पर उसे अपने साथ ले गया। थाना ले जाने की बजाय वह उसे कोसाबाड़ी नर्सरी से गया, जहां डंडा से मारपीट करते हुए उसने उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और घर के पास छोड़कर वह चला गया। पीड़िता के मुताबिक वह मारपीट और धमकी से डरकर अपनी रिश्तेदार के घर चली गई थी। परिजन और लोगों की सलाह के बाद पीड़िता ने शनिवार को कटघोरा थाना पहुंचकर उक्त घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने मामले में आरोपी जावेद अली और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word