February 25, 2026

बीएमएस ने सेवा भारती को दी आर्थिक सहायता

कोरबा 16 अक्टूबर। भारतीय मजदूर संघ ने अपने संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे दत्तोपंत ठेंगड़ी के स्मरण दिवस पर कोरबा में सामाजिक सरोकार दिखाएं। अखिल भारतीय कोयला मजदूर संगठन की ओर से इस मौके पर 15 हजार रुपए की राशि का चेक सेवा भारती को समर्पित किया गया। सामाजिक क्षेत्र में सेवा भारती के द्वारा प्रकल्प संचालित करने के साथ बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है।

संगठन के द्वारा अनाथ बच्चों की सेवा करने के साथ मलिन बस्तियों में कई प्रकार की गतिविधियां चलाई जा रही हैं। हाल में ही महाराष्ट्र के पुणे की संस्था क्विक हील फाउंडेशन सेवा भारती को एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है । इसके माध्यम से मरीजों को अगली मंजिल तक भिजवाने के लिए काम किया जाएगा। जबकि 2 वर्ष पहले संस्था ने स्वर्ग रथ का संचालन प्रारंभ किया था। इसके माध्यम से अनेक दिवंगत को मुक्तिधाम तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। कोरबा क्षेत्र में सेवा भारती के नेतृत्व में जमनीपाली दर्री क्षेत्र के अंतर्गत वनवासी बालिकाओं के लिए निशुल्क छात्रावास और शिक्षा की व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान के अलावा झारखंड व पूर्वोत्तर की छात्राएं यहां पर रहकर शिक्षा का नाम अर्जित कर रही है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word