February 25, 2026

पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया रेप: आइसक्रीम खिलाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म


कोरबा 17 अक्टूबर। कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पड़ोसियों के साथ थाने पहुंची पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान पीडि़ता की मां घर पर नहीं थी।

चौकी प्रभारी के मुताबिक अपने छह बच्चों के साथ पिता घर पर था और उसने इनमें से एक बेटी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कोहडिय़ा क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीडि़त लड़की चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। पहले पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था। दूसरा आरोपी सौतेले पिता के भी दो बच्चे हैं। दो दिन पहले ही आरोपी का पीडि़त लड़की की मां के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद से मां बच्चों को छोड़कर चली गई। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर लड़की को कोहडिय़ा में आइसक्रीम खिलाने ले जाने के बहाने जंगल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़त के मुताबिक आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद आरोपी पीडि़त को लेकर वापस घर आ गया। रात में फिर गलत काम के लिए आरोपी ने पीडि़त को कमरे में बुलाया। इससे डरी बच्ची ने भागकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। तब तक आरोपी फरार हो गया। मानिकपुर चौकी की पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज कर संभावित ठिकानों पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word