February 25, 2026

दीपका खदान से केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 18 अक्टूबर। प्रभारी पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिन्सन गुरियाÓ द्वारा सभी थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में केबल तथा डीजल चोरी करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम सुआभोड़ी से दीपका खदान से केबल चोरी करने वाले दो आरोपी को घेराबंदी कर पकड़कर वैधानिक कार्यवही की गई थी, जिनके नाम क्रमश: मितान सिंह गोड़ पिता स्व. दरबार सिंह गोड़ उम्र 31 वर्ष साकिन खलारी नोनबिर्रा थाना पाली, भंवर सिंह कंवर पिता उमेंद सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष साकिन उड़ता थाना पाली जिला कोरबा थे, जिनका पृथक पृथक मेमोरेण्डम कथन लेने पर अपने साथी सुंदर बिंझवार व अन्य के साथ मिलकर दीपका खदान से केबल चोरी करना बताए थे,दोनो आरोपियों के कब्जे से 40 किलो ग्राम केबल तांबा तार कीमती 20,000 रूपये बरामद किया गया था। आरोपियों का कृत्य धारा सदर 41;1.4, जा.फौ./379, 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध Óइस्तगासा क्रमांक 25/2022 धारा 41;1.4, जा.फौ, 379, 34 भादवि.कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण के फरार आरोपी सुन्दर सिंह बिंझवार पिता सुरभावन सिंह बिंझवार उम्र 35 वर्ष साकिन उड़ता, थाना पाली, जिला कोरबा को 17 अक्टूबर 2022 को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर हिरासत में लेकर आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चोरी किये गये केबल तांबा तार को आरोपी द्वारा पेश करने पर 20 किलो ग्राम केबल तांबा तार कीमती 12,000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी सुन्दर सिंह बिंझवार का कृत्य अपराध धारा सदर का घटना कारित करना पाये जाने से 17 अक्टूबर 2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, प्रआर ओमप्रकाष डिक्सेना, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word