March 17, 2026

अधिवक्ता की दुर्भावनापूर्ण गिरफ्तारी से अधिवक्ता संघ नाराज, कल कलम बंद काम बंद कर पुलिस की तानाशाही का करेंगे विरोध

कोरबा। अधिवक्ता कमलेश साहू की दुर्भावनापूर्ण गिरफ्तारी से अधिवक्ता संघ में नाराजगी है। पुलिस अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ 15 दिसंबर गुरुवार को अधिवक्ता संघ कलम बंद काम बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
बता दें कि अधिवक्ता संघ कोरबा के सदस्य कमलेश साहू को पुलिस अधिकारी द्वारा दुर्भावनापूर्ण तरीके से आपराधिक मामले में फंसाने तथा न्यायालय आते समय रास्ता रोककर गिरफ्तार करने के कृत्य के विरोधस्वरूप जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सभी अधिवक्ता 15 दिसंब गुरुवार को न्यायालयीन कार्यों से विरत रहेंगे। यह जानकारी जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतन सिंह ठाकुर ने दी है।

ranjan photo
Admin

Spread the word