February 26, 2026

वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के बनाये गए अध्यक्ष

कोरबा। नगर के प्रथम निजी महाविद्यालय कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया। नगर के वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा अध्यक्ष चुने गए। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. आर.सी. पांडेय उपाध्यक्ष, सचिव सुरेंद्र लम्बा व सहसचिव उमेश लंबा चुने गए। समिति के निवर्तमान पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ. आर.एन. पांडेय व सचिव अशोक शर्मा का उनके सफल कार्यकाल के लिए उपस्थित सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर आभार व्यक्त किया गया। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभी सदस्यों ने स्वागत किया।
निवृतमान अध्यक्ष डॉ. आर.एन. पांडेय व सचिव अशोक शर्मा ने नई कार्यकारिणी से महाविद्यालय के विकास में सतत और सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोर शर्मा ने अपने उद्बोधन में समिति के सभी सदस्यों के विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि सभी सदस्यों के सहयोग मार्गदर्शन के माध्यम से महाविद्यालय संचालित होगा। उन्होंने कहा कि विकास की संभावनाएं सतत रहती है। विकास पर कभी विराम नही लगता। आप सब के सहयोग से महाविद्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा। नवनिर्वाचित सचिव सुरेंद्र लम्बा व सहसचिव उमेश लम्बा ने भी संबोधित किया। आभार व्यक्त डॉ. आर.सी. पांडे ने किया। समिति के सदस्यों में नानजी भाई पटेल, जसराज जैन, लोकेश्वर सिंह तोमर, भिवेंद्र बहादुर सिंह, अरविंद साहू, रामकुमार साहू उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word