February 25, 2026

ज्योतिसागर मन्नेवार का निधन

कोरबा। ग्राम नवापारा उमरेली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गांधी राम मन्नेवार के छोटे पुत्र ज्योतिसागर मन्नेवार (32) का रविवार को मेकाहारा अस्पताल रायपुर में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार 26 दिसंबर को गृहग्राम नवापारा में किया जाएगा। वे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य सुखसागर मन्नेवार के छोटे भाई थे। स्व. ज्योतिसागर अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री समेत भरापूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं। वे मौवार समाज के सह सचिव भी थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word