October 2, 2024

मूलनिवासी कार्यालय में गुरु गोविंद सिंह जयंती आज

कोरबा। मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में बालको नगर मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा कार्यालय परिसर में 29 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी। जिला संयोजक क्रांति कुमार साव ने बताया कि जातिभेद और साम्प्रदायिकता की गुलामी के खिलाफ भीषण लड़ाई लड़कर पंजाब सहित सम्पूर्ण भारत देश में कमजोर वर्गों को बहादुर बनाने वाले महायोद्धा गुरु गोविंद सिंह की जयंती भारतीय संविधान सुरक्षा सत्संग अभियान के तहत साधारण रूप में आयोजित होगा। कार्यक्रम को मुख्य रूप से मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती संबोधित करेंगे। सभी भारत देशप्रेमी और और मोर्चा के स्थानीय पदाधिकारी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित तिथि को दोपहर 3 बजे से बालको स्टेट बैंक के पास मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा कार्यालय परिसर में पहुंचकर भारतवासी, मूलनिवासियों के महान गुरु की पूजा वंदना और संविधान के सुरक्षा संकल्प अनुष्ठान को सफल बनाएं।

Spread the word