युवक ने किशोरी पर किया ब्लेड से जानलेवा हमला

कोरबा। युवक ने शिकायत करने पर घर में घुसकर किशोरी के साथ अभद्रता करते हुए ब्लेड से गर्दन पर जानलेवा हमला किया। किशोरी के पिता और मां तथा भाई से भी मारपीट कर ब्लेड चलाया।
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार संजय नगर गुप्ता गली निवासी संतोष साहनी पेशे से वाहन चालक है। 7 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे उसकी दो पुत्रियां मिनीमाता स्कूल घंटाघर की तरफ जा रही थी कि रास्ते में अभय यादव मिला और तुम मुझसे मिलने क्यों नहीं आते हो कहकर धमकाया। दोनों किशोरियों ने घर लौटकर पिता को इसकी जानकारी दी। 8 जनवरी को संतोष अपनी मां के साथ अभय यादव के घर जाकर उसके पिता कृष्णा यादव और अभय को समझाइश दी। रात करीब 9.30 बजे संतोष की तीनों पुत्रियां घर पर बर्तन धोकर सिगड़ी में आग ताप रही थीं कि अभय घर की बाउंड्रीवाल से कूदकर भीतर आया और गाली-गलौज कर जान की धमकी देते हुए बड़ी बेटी के गला को पकड़कर सिगड़ी की आग में सिर को डालने लगा और ब्लेड से गर्दन में दो-तीन बार वार किया। चिल्लाने पर संतोष बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे भी ब्लेड से मारा और पत्नी से भी मारपीट की। बेटे से भी मारपीट किया। संतोष साहनी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अभय के विरुद्ध धारा 294, 324, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word