February 26, 2026

सीएम के भेंट मुलाकात के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की विधायक ने ली बैठक

कोरबा (हरदीबाजार)। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम नोनबिर्रा में 17 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात के संदर्भ में कटघोरा विधायक व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। नोनबिर्रा निवासी विधायक प्रतिनिधि भैयाराम यादव के निवास पर आयोजित बैठक में सभी को अपने दायित्वों को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर, वरिष्ठ कांग्रेसी सैय्यद कलाम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि इंद्रपाल सिंह कंवर, रमेश अहिर सदस्य बीज निगम आयोग, रामशरण कंवर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति, कौशल श्रीवास ब्लॉक महामंत्री हरदीबाजार,कमलेश कुर्रे, कमलकांत साहू, सत्या सिंह कंवर, बुधवार सिंह आदि उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word