February 27, 2026

अंतरराष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा मलेशिया में आद्या अव्वल

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर कत्थक नृत्यांगना आद्या कौशिक ने एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त कर देश का नाम रौशन किया है।
4 से 8 जनवरी के मध्य मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोह एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन कल्चरल एंड काउंसिल रिलेशनशिप हाई कमीशन मलेशिया एवं हिंदुस्तान आर्ट म्यूजिक सोसाइटी कोलकाता की ओर से आयोजन किया गया था। इसमें आद्या कौशिक ने अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए कत्थक जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आद्या ने अपनी नानी की प्रेरणा से 6 साल से ही संगीत गुरु एवं ख्याति प्राप्त तबला वादक एवं नृत्य गुरु मोरध्वज वैष्णव से कत्थक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इसके पूर्व भी आद्या ने कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अवार्ड प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि आद्या कौशिक डीपीएस बालको में 6वीं की छात्रा है। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका, मित्र व रिश्तेदारों ने बधाई प्रेषित किया है। वह राकेश व डॉ चंचल कौशिक की पुत्री हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word