March 4, 2026

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद रबी फसलों के बीमा राशि एवम मुआवजे को मांग को लेकर किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शुभांशु शुक्ला

मुंगेली। 17 अगस्त 2020 वर्ष 2020 में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को रबी फसलों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा,स्थिति ये भी रही कि फसलों की लागत तक नही निकल सकी। जिसके बाद राज्य शासन के निर्देश पर तत्कालीन कलेक्टर एवम अन्य अधिकारियों के द्वारा रबी फसलों की क्षति होने पर खेतों में जाकर बाकायदा फसलों की क्षति का मुआयना भी किया गया और राज्य शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार किसानों को मुआवजा देने की भी बात कही। जिसके बाद राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को फसल क्षति का मुआयना करने के भी निर्देश दिए गए। बावजूद इसके आज तक मुंगेली जिले के किसानों को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुए फसलों का मुआवजा नही मिल सका है,जबकि अन्य जिलों में क्षतिपूर्ति की राशि दी जा चुकी है। जिसको लेकर आज किसानों की आर्थिक स्थिति और अन्य समस्याओं के मद्देनजर जिले के किसानों के द्वारा आरबीसी 64 की राहत राशि की मांग करते हुए मुंगेली कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर
रजनी भगत को ज्ञापन सौंपा गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word