February 25, 2026

कंबल वितरण से गरीबों को मिली ठंड से राहत

कोरबा (दीपका)। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अनेकों इलाकों के साथ-साथ अस्पताल रोड, मंदिर के बाहर, बस स्टैंड आदि स्थानों पर सोमवार को देर रात व सुबह के समय ठंड से ठिठुरते गरीब असहाय व निर्धन लोगों के बीच दीपका मंडल भाजपा के कोषाध्यक्ष रामपुकार पंडित (डोकरा बाबा) ने पहुंचकर कंबल वितरण कर आशीर्वाद लिया। ठंड से कपकपा रहे लोगों को जब कंबल मिला तो वे काफी खुश हुए और रामपुकार पंडित को धन्यवाद कहते हुए भावुक हो गए। लोगों ने भी इसकी काफी सराहना की है। राम पुकार पंडित ने बताया कि सोमवार को दो दर्जन कंबल का वितरण किया गया है। ठंड को देखते हुए कंबल वितरण निरंतर जारी रहेगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word