बद्री अग्रवाल बने भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की है। इसमें कोरबा से बद्री अग्रवाल को कमान सौंपी गई है।
बद्री अग्रवाल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा बनने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी बद्री को बधाई दी। बद्री ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलते हुए संगठन व पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। बद्री अग्रवाल पूर्व में एबीवीपी के जिला संयोजक, विभाग संयोजक की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word