October 6, 2024

स्काउट्स-गाइड्स व रोवर्स-रेंजर्स ने वृद्धाश्रम में किया सेवाभावी कार्य

कोरबा। रविवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला युवा समिति ने नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में एक दिवसीय सेवा कार्य का आयोजन किया। इस सेवा कार्य में 40 की संख्या में सीनियर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने भाग लिया।
स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने वृद्धाश्रम के महिला, पुरुष वार्ड की साफ- सफाई की और सामानों को व्यवस्थित किया। बाहरी परिसर को साफ सुथरा किया गया। स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने वरिष्ठ नागरिकों से भेंट करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। भोजन तैयार करने में सहयोग प्रदान किया और भोजन भी ग्रहण किया। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) डीगम्बर सिंह कौशिक के मार्गदर्शन एवं वृद्धाश्रम के केअरटेकर बीरू यादव के सहयोग से सेवा कार्य का नेतृत्व जिला युवा समिति के अध्यक्ष पप्पू चन्द्रा ने किया। सेवा कार्य में जिला युवा समिति की उपाध्यक्ष राधिका विश्वकर्मा, सीनियर रोवर, जगन्नाथ सिंह, अनुराधा सिंह ठाकुर, कात्यानी जायसवाल आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Spread the word