February 26, 2026

पांच दिवसीय रामायण में शामिल हुए जनपद सदस्य भवानी राजेश राठौर

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम पंचायत नेवसा में श्रीरामचरितमानस पांच दिवसीय अखंड रामायण का आयोजन जारी है। आयोजन में क्षेत्र क्रमांक 5 की जनपद सदस्य भवानी राजेश राठौर ने संध्या कालीन आरती एवं भजन गाकर क्षेत्र की जनता से कहा कि श्री राम के जीवन की आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। हमें रामायण से शिक्षा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक उप सरपंच शिव लाल यादव, आचार्य महाराज पुष्पेंद्र शुक्ला, हेमलाल राठौर, विजय राठौर, राजू पटेल, मनहरण, कृष्णा साहू, रामेश्वर यादव, भुवन यादव एवं बाहर से आए श्रोता उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word