February 26, 2026

श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : प्रेमचंद

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नुनेरा में नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण में जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से राम की भक्ति का संचार होता है। श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। रामायण से हमें शिक्षा लेने की जरूरत है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सबके प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच मुकेश सिंह श्रोते, रघुराज उईके, दिलीप पटेल, उप सरपंच कृष्णा यादव एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word