October 5, 2024

रामायण गान प्रतियोगिता में मानस मंडली रंगबेल प्रथम

कोरबा (दीपका)। भगवान श्री रामचंद्र के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए दीपका बस्ती में नवधा रामायण के साथ-साथ नवधा के अंतिम दिवस में रामायण गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में हरिहर मानस मंडली रंगबेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 5000 रुपये नकद, शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर अवध मानस मंडली विजयनगर एवं बृज देवी रलिया मानस मंडली तीसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम का संचालन धरम तिवारी ने किया। विभिन्न रामायण मंडलियों ने मानस गान कर कार्यक्रम में राम रस की धारा बहाई। रामायण मंडलियों की भक्तिमय राम भजन की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आचार्य शिव प्रसाद तिवारी एवं जगन्नाथ तिवारी, यजमान हनुमान कंवर, पंचराम जयसवाल, राम नारायण जयसवाल, वीर सिंह कंवर, धरम तिवारी, लखन कंवर, विजय भूषण सिंह, जयपाल सिंह, राधेलाल कंवर, गोपाल सिंह, रामकुमार कंवर, रोहित जयसवाल, गोयल कंवर, कुलदीप तिवारी, गजेंद्र सिंह राजपूत, दीपक जायसवाल, राजू प्रजापति, योगेश कंवर, वेद राम, महेंद्र तिवारी, सुखीराम यादव, महेश राम यादव, सहसराम यादव, छत्रपाल सिंह राजपूत, बाबू सिंह, अंजोर सिंह, संतोष साहू, राजकुमार, जीवराखन सिंह, ओंकार सिंह, कीर्ति सिंह, धिरपाल सिंह, नवरतन सिंह, रूद्रशरण, अशोक कंवर, लेखपाल, गंगाराम यादव, शिवनंदन, मालिकराम, ठाकुर राम सहित निर्णायक, समिति के समस्त सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Spread the word