दो साल पहले लगा कई स्ट्रीट लाइट 24 घंटे जल रहा, महापौर को लिखा पत्र

कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने नगर निगम महापौर को पत्र लिखकर अवगत कराया हैं कि वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर बालको नगर मे स्ट्रीट लाइट दो साल पहले लगा था। तब से लेकर आज तक कई स्ट्रीट लाइट 24 घंटे जल रहा है। जिसके कारण विधुत विभाग को छती हो रही है। मेरे द्वारा कई बार इसकी शिकायत निगम कार्यालय व विधुत विभाग में किया गया है। लेकिन संबंधित अधिकारी के द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसके कारण कई स्ट्रीट लाइट खराब हो गया है। जो स्ट्रीट लाइट खराब हो चूका हैं उसे सुधारा भी नहीं गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word