संजीवनी कर्मियों ने वृद्धा को स्ट्रेचर पर लेकर तय किया 1 किमी का सफर

0 पेश की सेवा समर्पण की मिसाल
कोरबा।
जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत एक बार फिर 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने अपने काम से सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की है। घर तक वाहन पहुंचने का मार्ग नहीं हो होने के बाद भी घायल वृद्धा को स्ट्रेचर में लेकर एक किलोमीटर का पैदल सफर तय किया। इस तरह समय पर अस्पताल पहुंचाने और उनकी जान बचाने में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्राम मदनपुर निवासी निवासी 65 वर्षीय इतवार और उनकी पत्नी 61 वर्षीय फूल कुंवर का अपने पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर विवाद हो गया। झड़प में इतवार के बाएं हाथ और सिर पर और उनकी पत्नी फूल कुंवर के दाएं पैर और सिर पर चोट आई। परिजनों ने इसकी सूचना 108 को दी। सूचना मिलते ही टीम रवाना हो गई, किंतु गांव से उनके घर तक जाने का रास्ता पगडंडी भरा था और एंबुलेंस का पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में पायलट मुन्ना विश्वकर्मा और ईएमटी दुलार दास ने एक किलोमीटर तक पैदल चलते हुए घर से उन्हें स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस तक लेकर आए। अर्ध बेहोशी की अवस्था में रही फूल कुंवर की स्थिति निरंतर बिगड़ती जा रही थी। उनके जख्म से तेज रक्त स्त्राव हो रहा था। ऐसे में ईएमटी दुलार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ईआरसीपी की मदद ली और डॉक्टर सलाह अनुसार दोनों घायल बुजुर्गों का इलाज करते हुए उन्हें पीएचसी मोरगा अस्पताल लेकर आए।

ranjan photo
Admin

Spread the word