एचटीपीपी प्रभारी मुख्य अभियंता डोंगरे हुए सेवानिवृत्त

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम के प्रभारी मुख्य अभियंता के के डोंगरे सेवानिवृत्त हुए। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता एके चंद्राकर, केके नेमा सहित कर्मचारी मनहरण लाल सोनी, मनहरन लाल यादव, रामभजन साय पैंकरा, रामकुमार साहू, डाबर सिंह चंद्रोसा, सूर्यकांत सराफ, यादव लाल पटेल, रोहित कुमार तिवारी, महेंद्र कुमार राठौर, सुखी राम, नंद किशोर सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अजय कुमार सिन्हा ने सभी को दीर्घायु जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम एमके गुप्ता, हेमंत सिंह, पीके स्वैन अतिरिक्त मुख्य अभियंता, एके कुरनाल वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ की उपस्थिति व एमके सिंघई के संयोजन में संपन्न हुआ।

ranjan photo
Admin

Spread the word