दीपका के प्रगतिनगर में मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती

0 मुख्य अतिथि रहे विधायक पुरुषोत्तम कंवर
कोरबा।
विश्वरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती प्रगतिनगर दीपका में भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्रधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर रहे। उन्होंने दीपका प्रगति नगर स्थित बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंवर ने कहा कि संविधान में सभी वर्गों को समान अधिकार दिया गया है। पूरे विश्व में भारत का संविधान सबसे बड़ा संविधान है। कार्यक्रम में अध्यक्ष लाल साय मिरी, राम सिदार, अमरलाल बंजारे, इंद्रपाल सिंह कंवर, बृजलाल निराला, मनोज मेश्राम, सहदेव जाटवर, पी.पी. सोनवानी, काशीराम, सेतराम रात्रे, कृष्ण कुमार कंवर, कृष्ण कुमार डाहर, सम्मेलाल नेताम, भोजराम गढ़ेवाल, कृष्ण देव मंडल, राकेश लहरे, गौरव निराला, नीलेश कुर्रे, विमल किशोर मिरी, छाया चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word