सृष्टि महिला समिति ने मानिकपुर में सार्वजनिक प्याऊ का किया शुभारंभ

कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल के सौजन्य से सृष्टि महिला समिति ने मानिकपुर में सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया। प्याऊ का शुभारंभ दीप्ति प्रधान ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में किसी राहगीर को ठंडा पानी पिलाना बड़े ही पुण्य का कार्य है। हमें हमेशा अपने समाज व आसपास जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहना चाहिए। ईश्वर ने हमें इस योग्य बनाया है कि हम दूसरे की मदद कर सकें। इस अवसर पर महिला मंडल के अनेक सदस्य सहित एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने राहगीरों को गुड़ चना व जलजीरा का वितरण किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word