उतरदा विद्यालय में रासेयो स्वयंवसेवकों को किया गया पुरस्कार वितरण

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
विकासखंड पाली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरदा में राष्ट्रीय सेवा योजना गतिविधि के लिए स्वयंसेवकों का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल एवं विधायक प्रतिनिधि तथा एसएमडीसी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। समारोह में संस्था के प्राचार्य पीपी अंचल एवं व्याख्याता उत्तम सिंह मरावी, नरेंद्र कुमार पाटले, घनश्याम प्रसाद भास्कर, राजेंद्र कुमार कैवर्त्य, सुधीर कुमार चंद्रा, नीलिमा सोनी, ममता मांडले, शीलु ध्रुव, वंदना लहरे उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word