सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज ने की भगवान परशुराम की पूजा अर्चना

0 विधायक पुरुषोत्तम कंवर भगवान परशुराम जयंती पर हुए शामिल
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हरदीबाजार में नवनिर्मित परशुराम भवन में सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज की ओर से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। जयंती पर क्षेत्रीय विधायक राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर भी आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने समाज के उत्थान एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने सहित ब्राह्मण समाज के दुख-सुख में काम आने के संबंध में चर्चा की। आचार्य रेखराम पांडे ने विधि विधान से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कराई। पूजा में दिनेश कुमार गुरुद्वान एवं विनोद उपाध्याय भी शामिल हुए। इस दौरान संरक्षक सदस्य अनिल पांडेय, दिनेश बाजपाई, योगेश मिश्रा, प्रदीप पांडे, दिनेश पांडे, रमाकांत गुरुद्वान, मदन गुरुद्वान, जतिन उपाध्याय, संतोष मिश्रा, इंद्रेश कुमार द्विवेदी, भीम महाराज, सरला पांडे, रामशरण कंवर, चन्द्रहास राठौर, सत्या कंवर सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word