कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

0 नागेन्द्र महाराज सीएसईबी कॉलोनी में करा रहे कथा श्रवण
कोरबा।
महिला मंडल सीएसईबी कोरबा पूर्व के तत्वावधान में सीएसईबी कॉलोनी शिव पंडाल कलेक्टोरेट के सामने 22 से 28 अप्रैल तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। व्यासपीठ से ब्रज शिरोणमी स्वामी गुरूशरणानंद महाराज के शिष्य भागवत भूषण व्याकरणाचार्य नागेन्द्र महाराज प्रतिदिन शाम 4.30 से 7.30 बजे तक भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से गायत्री मंदिर से शिव पंडाल कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद श्रीमद् भागवत माहात्म्य, मंगलाशरण व भीष्म स्तुति हुई।
23 अप्रैल को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, कर्दम देवहूति प्रसंग श्रोताओं को सुनाया गया। 24 को नरसिंह अवतार, वामन अवतार, श्री राम जन्मोत्सव, 25 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव), 26 को बाललीला, श्री गोवर्धन पूजा (छप्पन भोग), 27 को रासपंचाध्यायी, रूखमणी विवाह, द्वारिका लीला, 28 अप्रैल को सुदामा चरित्र, श्रीकृष्ण उद्धव संवाद, परीक्षित मोक्ष कथा सुनाई जाएगी। 29 अप्रैल को हवन, आहुति, सहस्त्रधारा, भंडारा के साथ कथा का समापन होगा। आयोजक महिला मंडल ने श्रद्धालुओं से सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word