संकल्प महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठित, निहारिका शर्मा बनी अध्यक्ष

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में विभिन्न सामाजिक कार्य, गतिविधियों एवं रीक्रिएशनल एक्टिविटीज के कुशल और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संकल्प महिला मंडल की वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी का गठन प्रभा कटियार प्रथम महिला छ.स्टे.पा.जन.कं.लि. के मार्गदर्शन में हुआ।
नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष निहारिका शर्मा, उपाध्यक्ष शर्मिष्ठा सिन्हा, रुकमणी सिंह, अभिलाषा गुप्ता, मिनती स्वेन, सचिव विजया शाह, संयुक्त सचिव सरिता राठौर एवं स्मिता करकरे, कोषाध्यक्ष नीता अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव अपर्णा सेवलकर एवं संगीता जैन, खेल सचिव तृष्णा कर्महे, शिवकला कंवर को नियुक्त किया गया। हसदेव ताप विद्युत गृह संकल्प महिला मंडल की ओर से लगातार लोक कल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। इसके तहत कोरबा के आसपास के स्कूलों, छात्रावासों व लोक कल्याणकारी संस्थाओं को जीवनोपयोगी सामान उपलब्ध कराकर उनकी सहायता की जा रही है। इस तारतम्य में दर्री (कोरबा) स्थित मां सर्वमंगला आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं के हितार्थ वाशिंग मशीन प्रभा कटियार के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word