October 6, 2024

मजदूर दिवस पर महिलाओं-पुरुषों को टिफिन वितरित कर किया सम्मानित

0 राजीव गांधी युवा मितान क्लब ने ग्राम पंचायत मुढ़ाली में किया आयोजन
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
विकासखंड कटघोरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुढ़ाली में राजीव गांधी युवा मितान क्लब ने मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं एवं पुरुषों को टिफिन वितरण कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता का पूजा अर्चना एवं श्रीफल तोड़कर किया गया। इस अवसर पर श्रवण कुमार कश्यप विधायक प्रतिनिधि, सुकृता बाई मरकाम सरपंच, ओमप्रकाश कश्यप अध्यक्ष राजीव गांधी युवा मितान क्लब, पूजा वैष्णव सचिव राजीव गांधी युवा मितान क्लब, दिलीप कुमार बंजारे कोषाध्यक्ष, सजीवन यादव ब्लॉक महामंत्री हरदीबाजार, लखन लाल राठौर महामंत्री, शिव राठौर सचिव, ठंडा राम लदेर, जवाहरलाल कश्यप, केवल कश्यप, अभय राम कश्यप, मेहतर राठौर, सुखनंदन कश्यप, राजेश कश्यप, जीतराम यादव, दूज राम, नरोत्तम सूरज, गिरजानंद कश्यप, राम बाई महंत, पुष्पा बाई रोहिदास, संतोषी बाई कश्यप, वेद कुमार कश्यप, सीमा मरकाम, संतोषी महंत, सुख बाई यादव, मंगली बाई, राम बाई रोहित, सुहावन बाई महंत, कुमारी महंत, पार्वती कश्यप, गंगाबाई, मंगल दास कोटवार, रामखेलावन कश्यप सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Spread the word