October 6, 2024

सेवानिवृत्त कोल कर्मी यशवंत लाल को सहकर्मियों ने दी विदाई

कोरबा (दीपका)। एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत यशवंत लाल को उनके सहकर्मियों व साथियों ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान पूर्वक विदाई दी।
30 अप्रैल को स्नेह मिलन भवन प्रगति नगर दीपका में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। दीपका विस्तार परियोजना में पदस्थ इलेक्ट्रीशियन यशवंत लाल को अधिकारियों कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई देकर सम्मान किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मी यशवंत लाल अपने सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में उन्हें और उनके परिवार को बहुत कुछ दिया है, जिसका वर्णन नहीं कर सकते। देश के ऊर्जा स्रोत बढ़ाने में एसईसीएल की महती भूमिका रही है। नए साथी अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर विकास के सहभागी बने
सम्मान समारोह में श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य नवीन सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तनवीर अहमद, पाली जनपद की सभापति अंजू पांडे ने अपने उद्बोधन में यशवंत लाल के भूमिका की सराहना की और कहा कि जहां भी उन्हें कार्य करने की जिम्मेदारी मिलती है वहां वे अपनी अमिट छाप छोड़ कर लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं। सभापति अंजू पांडे ने पाली ब्लॉक के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत लाल को भावी विधायक के रूप में पेश किया और नई राजनीतिक पारी शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पाली जनपद में यशवंत लाल की संगठन के अलावा बाहर भी बहुत लोकप्रियता है, जिसका लाभ आगामी चुनाव में जरूर मिलेगा।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारों में सीएन पठोर, सचिन गुप्ता, आशीष श्रीवास, बीएन दिवेदी, अश्वनी मिश्रा, अंजू पांडे सभापति, नवीन सिंह श्रम कल्याण बोर्ड सदस्य, गजेंद्र श्रीवास, तनवीर अहमद, तरूण राहा, अश्विनी मिश्रा, रघुवंश सिंह, अजय सेंगर, अंसारी शकील, सीएल जलतारे, तुलसी चंद्रा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the word