October 6, 2024

मजदूरों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, छत से गिरकर एक की मौत

कोरबा। छत पर काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों से बचने के चक्कर में एक मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसकी मौत हो गई, जबकि काम कर रहे अन्य मजदूर मधुमक्खी के हमले में घायल हुए हैं। मामले की सूचना पर रामपुर थाना सिविल लाइन पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थानांतर्गत कोसाबाड़ी के पास संचालित दयानंद पब्लिक स्कूल में हुए हादसे के दौरान एक व्यक्ति का दर्दनाक अंत हो गया। स्कूल की छत पर काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे गोपाल जलतारे नामक व्यक्ति 20 फीट उंचाई से सीधे जमीन पर गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक फोकटपारा का निवासी था। गोपाल की मौत होने से उसके परिजनों का बुरा हाल है। मधुमक्खियों के हमले में मौके पर काम कर रहे करीब 6 लोग घायल भी हुए हैं। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Spread the word