निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत

कोरबा। उरगा थानांतर्गत ग्राम कुकरीचोली स्थित निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगने से ग्रामीण अचेत होकर मौके पर ही गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक का नाम दशरथ यादव है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरीचोली का है, जहां टोप्पो नामक व्यक्ति के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्राम गिधौरी से कुछ मजदूर घर की छत ढलाई का काम कर रहे थे। काम करने के दौरान दशरथ यादव करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि दशरथ को किन परिस्थितियों में करंट का झटका लगा इस बात का पता नहीं चल सका है। सहकर्मी भी सही ढंग से घटना के संबंध में नहीं बता पा रहे हैं। पूछताछ के दौरान कुछ लोग लोग जहां छत के ऊपर से गुजरे 11 केवी लाइन की चपेट में आने से दशरथ की मौत होने की बात कह रहे हैं, इसे लेकर पुलिस को मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में ही करंट कैसे और किन परिस्थितियों में लगी है इसका खुलासा हो सकेगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word