October 6, 2024

अनुभाग कांग्रेस की कार्यकारिणी गठित, सालिक अध्यक्ष नियुक्त

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल की सहमति व संसद ज्योत्सना महंत एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्यमंत्री व हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला की अनुशंसा से जिला सचिव जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा व बूथ प्रभारी श्रवण कुमार कश्यप ने ग्राम पंचायत मुढ़ाली के डबरीपारा के जवाहर कश्यप के घर में बैठक कर अनुभाग कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकाणी सदस्यों का गठन किया।
बैठक में सालिक राम कश्यप अध्यक्ष, मानसू राठौर उपाध्यक्ष, सरस्वती यादव उपाध्यक्ष, चेतराम यादव उपाध्यक्ष, मुरलीधर कश्यप सचिव, मंगली बाई मरकाम सचिव, गणेश राम कश्यप सचिव, सुमिरन दास महंत कोषाध्यक्ष, राजमणि कश्यप सह सचिव, प्रदीप कश्यप सह सचिव, लव नरेश दास महंत सह सचिव, छत राम कश्यप प्रवक्ता, अनिल कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य जय किशन साहू, टेकराम कश्यप, जवाहर कश्यप, दसमत बाई कश्यप, साधिन बाई महंत, अघनबाई महंत, अमित कश्यप, धरम कश्यप, सुदर्शन कश्यप, संतोष कश्यप, विमलेश दास महंत, तारकेश्वर प्रसाद को नियुक्त किया गया है। डबरीपारा अनुभाग कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को श्रीफल से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्रवण कुमार कश्यप जिला सचिव जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा व बूथ प्रभारी, रामदुलार कश्यप कटघोरा ब्लॉक पिछड़ा वर्ग ग्रामीण महामंत्री, लखन लाल राठौर हरदीबाजार ब्लॉक पिछड़ा वर्ग महामंत्री, शिव कुमार राठौर हरदीबाजार ब्लॉक पिछड़ा वर्ग ब्लॉक सचिव, रवि सिंह चौहान अध्यक्ष बूथ क्रमांक 244, ओमप्रकाश कश्यप अध्यक्ष राजीव गांधी युवा मितान क्लब मुढ़ाली, अजय राठौर अध्यक्ष गौठान समिति मुढ़ाली, दीपक कुमार श्रीवास सचिव राजीव गांधी युवा मितान क्लब मुढ़ाली, रुपेश यादव, अजय यादव, लालाराम यादव, कलेसर केवट सहित कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the word