October 6, 2024

स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुसमुंडा में लॉटरी से किया गया शाला प्रवेश प्रक्रिया

कोरबा। छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद विद्यालय राज्य सरकार के द्वारा अंग्रेजी माध्यम खोला गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के निवासी गरीब बच्चो से लेकर हर वर्ग के बच्चों को अंगे्रजी मध्यम से अच्छी शिक्षा प्राप्त हो, इस विषय सरकार ध्यान दे रही है।
इस कड़ी में कुसमुंडा के प्राचार्य लक्ष्मीकांत साहू ने बताया कि हमारे विद्यालय को स्वामी आत्मानंद विद्यालय के नाम से रखा गया है। इसमें सभी बच्चों के ऑनलाइन फॉर्म भरे गये। क्लास 1 से 9 तक के कुल 669 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ अपात्र थे। शाला परिसर में शिक्षक, शाला विकास समिति, पार्षद व अभिभावकों के समक्ष लॉटरी कर शाला प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की गई। क्लास 1 से 9 तक कुल 431 बच्चों का चयन लॉटरी से किया गया। कुछ बच्चों का नाम अभी प्रतीक्षा सूची में है। उच्चाधिकारियों के आदेश उपरांत उन्हें भी प्रवेश दिया जाएगा। इस मौके प्राचार्य लक्ष्मीकांत साहू, आजम खान, शाला विकास समिति के सदस्य लच्छ राम कर्ष, अभिषेक आदिले, वार्ड पार्षद शाहिद कुजूर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एलबी नायक, रूपेश राजपूत, शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

Spread the word