October 6, 2024

महिला कांग्रेस पाली ब्लॉक की पत्रिका खुरसेंगा बनी अध्यक्ष

कोरबा। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम की स्वीकृति से कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत एवं पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा की अनुशंसा व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण प्रभासिंह तंवर ने पत्रिका खुरसेंगा को महिला कांग्रेस पाली का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उनसे उम्मीद जताई गई है कि वे कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों के अनुरुप एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष द्वारा दिए गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं लगत से पालन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करेंगे। पत्रिका खुरसेंगा के महिला कांग्रेस पाली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त जाने से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

Spread the word