सृष्टि का असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पद पर हुआ चयन

कोरबा। कोरबा की बेटी सृष्टि अग्रवाल ने एसएससी सीजीएल की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का नाम रौशन किया है। सृष्टि ने आल इंडिया स्तर पर 189 रैंक हासिल किया है। देश भर के लाखों बच्चों ने यह परीक्षा दी थी। सृष्टि का चयन असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया ऑफिस) के पद पर हुआ है। सृष्टि प्रारंभ से होनहार व मेघावी छात्रा रही है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। वह अनिल लीना अग्रवाल की पुत्री है। उनकी इस सफलता पर परिजनों, गुरूजनों व शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जव भविष्य की कामना की है। सृष्टि अग्रवाल इस क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ेते हुए देश की निष्पक्षता से सेवा करना चाहती है।

ranjan photo
Admin

Spread the word