सीजीपीएससी के परिणाम में अनियमितता की आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष ने की शिकायत

0 जांच की मांग को लेकर सीएम को लिखा पत्र
कोरबा।
सीजीपीएससी के जारी परीक्षा परिणाम में अनियमितता की शिकायत की गई है। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष चन्द्रकांत डिक्सेना ने इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखा है।
सीएम को लिखे गए पत्र में डिक्सेना ने कहा है कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021 का परिणाम जारी हुआ है, जिसकी विश्वानीयता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसको लेकर सीजीपीएससी की कोचिंग कर रहे एक अभ्यर्थी की भी चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इससे लोक सेवा आयोग पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी भूपेश बघेल से मांग करती है कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराएं। अन्यथा युवाओं का राज्य प्रशासनिक सेवाओं से विश्वास उठ जाएगा और राज्य की व्यवस्था चरमरा जाएगी। आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021 के नतीजों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, ताकि आयोग की विश्वसनीयता कायम रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word