रामायण गायन में संगम मानस मंडली कुटेलामुड़ा पाली रहा प्रथम

0 एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2023
कोरबा।
जिला स्तरीय रामायण मंडली गायन प्रतियोगिता 2023 का आयोजन एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला कोरबा में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंड से चयनित 8 रामायण मंडली शामिल हुए। इस अवसर पर मंडली के कलाकारों ने भगवान राम एवं रामायण की स्तुति में गायन प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में संगम मानस मंडली कुटेलामुड़ा पाली को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवकला कंवर अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, गोविंद सिंह कंवर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कटघोरा, छत्रपाल कंवर अध्यक्ष सतगढ़ कंवर समाज, रूपसिंह विंध्यराज, बैसाखु राम यादव जनपद सदस्य ने प्रतियोगिता में शामिल रामायण मंडलियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। निर्णायक दल में कामेश्वर धर दीवान, गणेश बरेठ, पंडित मुरारी लाल त्रिपाठी, राजीव लोचन शर्मा, लल्लू डिक्सेना शामिल थे। कार्यक्रम में व्हीके राठौर सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा, आरएस मिर्झा सीईओ पोड़ी उपरोड़ा, मुरारी लाल कर्मवीर कार्यक्रम अधिकारी, ललित सिंह छात्रावास अधीक्षक, खगेश निर्मलकर विकास विस्तार अधिकारी, जेपी उपाध्याय लेखापाल तथा अधिकारी-कर्मचारी व श्रोता उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word