March 5, 2026

श्रेया महिला मंडल गेवरा, गौ सेवा है तीर्थ समान, इस पुण्य से मिले वरदान.

कोरबा 23 अगस्त। कोविड- 19 के कारण इस वर्ष सभी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए श्रेया महिला मंडल ने गौ सेवा की ओर कदम अग्रसर किया है। इस कार्य के लिए सिंचाई कालोनी कोरबा में संचालित बालाजी गौशाला को चुना गया। श्रेया महिला मंडल की अध्यक्षा रीतांजली पाल के मार्गदर्शन में महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा गौ सेवा की गई एवं आगे भी इसी तरह गौसेवा होती रहे, इसके लिए संस्थापक को गौचारा के लिए आवश्यकता अनुसार धनराशि दी गई। श्रेया महिला मंडल की अध्यक्षा रीतांजली पाल ने कहा है कि इस पुण्य कार्य को करने के सौभाग्य से मन को परम संतोष का अनुभव हुआ।
1210
Ranjan Prasad

Spread the word