October 6, 2024

कुसमुंडा मार्ग में जाम, घंटों फंसे रहे लोग

कोरबा। कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। बाइक, चार पहिया और भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। भारी वाहनों के खदान में एंट्री प्रभावित रहने से यह समस्या निर्मित हुई।
कुसमुंडा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर से लंबा जाम देखने को मिला। थाना चौक कुसमुंडा से लेकर बायीं ओर इमलीछापर, प्रेमनगर और दायीं ओर इमलीछापर से वैशाली नगर पुराने पेट्रोल पंप तक भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस कारण से चार पहिया और दोपहिया वाहन चालकों को जाम से दो चार होना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह हुई तेज बारिश और बिजली की जोरदार गड़गड़ाहट से खदान का सर्वर खराब गया, जिससे खदान में गाड़ियों की एंट्री नहीं हो पा रही है। इस कारण से वाहनों की कतार लगी हुई है। लोग जैसे तैसे जाम से निकलने का प्रयास करते रहे। इस मार्ग पर फोरलेन का काम भी चल रहा है। कई स्थानों पर सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं होने से लोग एक ही मार्ग से आवागमन करते रहे। इससे भी जाम की स्थिति पैदा हुई।

Spread the word