आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत नगर पालिक निगम क्षेत्र में 5 जून को विशेष अभियान

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आपके द्वार आयुष्मान अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएसओ आरएचओ, आयुष्मान आपरेटरो एवं च्वाइस सेंटरों (कामन सर्विस सेंटरो) में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
इस क्रम में नगर पालिक निगम कोरबा में 5 जून को विशेष अभियान चलाकर छुटे हुए परिवार के लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके तहत नगर पालिक निगम अंतर्गत सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कॉलेज कोरबा एवं च्वाइस सेंटरों के माध्यम से शिविर-भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। शिविर स्थल पर हितग्राहियों को लाने के लिये क्षेत्र के मितानिन को जिम्मेदारी दी गई है। जिले में छुटे हुये हितग्राही ऐसे हैं जो अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाये हंै, वे नियत तिथि को आयुष्मान कार्ड पंजीयन अनिवार्य रूप से करवाना सुनिश्चित करें। इसके लिये हितग्राही नजदीक के मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा च्वाइस सेंटर (कामन सर्विस सेंटरों) एवं जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा पंजीकृत निजी चिकित्सालय में आवश्यक दस्तावेज राशनकार्ड एवं अपडेटेड आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनवा सकते हैं जिसका नि:शुल्क पीव्हीसी कार्ड राज्य स्तर से हितग्राही को उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त केंद्रों एवं च्वाइस सेंटरों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु मना करने अथवा नकद राशि की मांग करने पर इसकी शिकायत 104 नंबर पर कर सकते हैं।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी, समस्या निवारण अथवा शिकायत के लिए हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर 104 अथवा 1455 में किसी भी वक्त संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा शासकीय एवं निजी पंजीकृत अस्पताल में उपस्थित होकर आयुष्मान मित्र से संपर्क किया जा सकता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत जिले में 46 शासकीय चिकित्सालय एवं 17 निजी चिकित्सालय पंजीकृत है। इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा ने सभी शहरी मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि जिले में छूटे सभी परिवारों व सदस्यों का शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें। सभी जिलेवासियों से अपील है कि आपके नजदीकी मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकार्त अथवा च्वाइस सेंटरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंजीकृत निजी चिकित्सालय में उपस्थित होकर परिवार के सभी सदस्यों का पृथक-पृथक आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराकर प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख तक का एवं अन्य गंभीर बीमारियों हेतु मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत 20 लाख का उपचार लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word