March 17, 2026

17 जुलाई को मनाया जाएगा हरेली महोत्सव, होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोरबा। छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के तत्वावधान में 17 जुलाई को 19वां हरेली महोत्सव का आयोजन लहर गंगा के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा।
महोत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे विधि विधान से छत्तीसगढ़ महतारी व कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना से होगा। 11 पारंपरिक खेलकूद गेंड़ी दौड़, नारियल फेंक, फुगड़ी आदि खेल होंगे। दोपहर 12 बजे अतिथियों का स्वागत होगा। दोपहर 12.30 बजे लहर गंगा लोक संस्कृति जिला बालोद के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।1 बजे से महाभोग भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
शनिवार को बैठक आयोजित कर महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह प्रधान, प्रदेश महासचिव प्यारेलाल चौधरी, वरिष्ठ संरक्षक इंजीनियर हरिशचंद निषाद, प्रदेश सांस्कृतिक सचिव घनश्याम श्रीवास, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन सिंह जांगड़े, प्रदेश संगठन सचिव रामाधार पटेल, आरके पांडे, संतोष शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमेश श्रीवास, दिगंबर लाल, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गीता महंत, कार्यकारिणी सदस्य देव बघेल, ओम प्रकाश सहित समाज प्रमुख भारी संख्या में उपस्थित थे। आयोजन के लिए तैयारी बैठक 7 जुलाई को शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर परिसर में आहूत की गई है।

ranjan photo
Admin

Spread the word