September 20, 2024

प्रधानमंत्री ने किसान समृद्धि केंद्र का किया लोकार्पण, किसान होंगे समृद्ध : चुलेश्वर

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई को सीकर राजस्थान में पीएम किसान सम्मान निधि के 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 14वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए। साथ ही किसानों के लिए देशभर में 1.25 लाख, वन स्टॉप रिटेल शॉप, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र को देश के जनता को समर्पित किए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया, साथ ही किसानों के साथ परिचर्चा की। किसानों ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किए।
पीएम के उक्त कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर ने हरदीबाजार मेन रोड में संचालित शराफ कृषि केंद्र में पहुंचकर सुना। उन्होंने कहा कि किसान समृद्धि केंद्र के लोकार्पण से किसान अब समृद्ध होंगे। इस अवसर पर रामेश्वर यादव मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बसंत कुमार श्रीवास, संतोष राठौर, महेश भरद्वाज मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, विनय चंद्राकर मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, मोहम्मद अंसारी, कृषि केंद्र के संचालक शराफ, रमेश यादव, राजकुमार पोर्ते व किसान उपस्थित थे।

Spread the word